ईद-उल-अजहा(बकरीद) के मौके पर नमाज अदा करने के लिए लोग सुबह से मस्जिदों में जुटना शुरू हो गए। इस बीच दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर भी सुबह-सुबह नमाज अदा की गई। बकरीद को देखते हुए कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक हर साल दो बार ईद मनाई जाती है। एक ईद उल जुहा और दूसरा ईद उल फितर। ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इसे रमजान को खत्म करते हुए मनाया जाता है। मीठी ईद के करीब 70 दिनों बाद बकरीद मनाई जाती है। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी देते हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए