हालात

महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से मचा हड़कंप! अब तक 5 लोगों की मौत, सामने आए 66 मामले

डेल्टा प्लस वेरिएंट से अब तक रत्नागिरी में दो, मुंबई, रायगढ़ और बीड में एक-एक मरीज की मौत हुई है। मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी की उम्र 65 साल से ज्यादा थी और कई बीमारियों से ग्रसित थे। मृतकों में से दो को कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज, दो को एक डोज लग चुकी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से हड़कंप मचा हुआ है। अब तक इस वायरस से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 66 मरीज संक्रमित मिले हैं। आपको बता दें, इन 66 मरीजों में से कुछ ने टीके की दोनों खुराक ले रखी थी। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से मरीजों के लिए गए सैंपल्स की जीनोम सिक्वेंसिंग जांच में ये मामले आए है।

वहीं रत्नागिरी, रायगढ़ और बीड में शुक्रवार को डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत का एक-एक मामले सामने आए हैं। डेल्टा प्लस वेरिएंट से अब तक रत्नागिरी में दो, मुंबई, रायगढ़ और बीड में एक-एक मरीज की मौत हुई है। मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी की उम्र 65 साल से ज्यादा थी और कई बीमारियों से ग्रसित थे। मृतकों में से दो को कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज, दो को एक डोज लग चुकी थी। वहीं पांचवे के वैक्सीनेशन के बारे में जानकार ली जा रही है।

आपको बता दें, पिछले एक हफ्ते में राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट का आकंड़ा 21 से 66 तक पहुंच गया है। हालांकि इसमें कुछ मामले जून महीने के हैं, जिनकी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट अभी आई है. वहीं राज्य के सर्विलांस ऑफिसर डॉ. प्रदीप अवाटे ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है. डेल्टा प्लस वेरिएंट में मौत के मामले उन मामलों में सामने आ रहे हैं, जिन्हें पहले से कई बिमारियां हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...