हालात

यूपी में डेंगू मरीज को प्लाज्मा की जगह मौसमी का जूस चढ़ाया, हालत खराब होने के बाद मौत

प्रदेश में डेंगू का कहर जारी है, जिसकी चपेट में आने से कई मरीजों की हालत खराब हो जा रही है और उन्हें प्लाज्मा की जरूरत पड़ रही है। सरकारी अस्पतालों की हालत के कारण फर्जी ब्लड बैंकों की चांदी हो गई है और वे इसी तरह लोगों की जान से खेल रहे हैं।

सांकेतिक फोटोः IANS
सांकेतिक फोटोः IANS 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक अजीबोगरीब घटना में डेंगू के एक मरीज को कथित तौर पर प्लाज्मा की जगह मौसमी का जूस चढ़ा देने का मामला सामने आया है, जिससे मरीज की मौत हो गई। यहा कारनामा एक फर्जी ब्लड बैंक यूनिट द्वारा किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रदेश में डेंगू का कहर, कई मरीजों को पड़ रही प्लाज्मा की जरूरत

प्रयागराज के एक फर्जी ब्लड बैंक यूनिट का पदार्फाश करने वाले इस वीडियो को एक स्थानीय पत्रकार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल प्रदेश में डेंगू का कहर जारी है, जिसकी चपेट में आने से कई मरीजों की हालत खराब हो जा रही है और उन्हें प्लाज्मा चढ़ाने की जरूरत पड़ जा रही है। लेकिन सरकारी अस्पतालों की हालत के कारण फर्जी ब्लड बैंकों की चांदी हो गई है और वे इसी तरह लोगों की जान से खेल रहे हैं, क्योंकि अनजान लोगों को प्लाज्मा और मौसमी (मीठा नीबू) दोनों का रस 'समान' दिखता है।

उपमुख्यमंत्री ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि घटना की जांच चल रही है और जल्द ही एक परीक्षण रिपोर्ट के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने यूपी के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को छुट्टी लेने से मना कर दिया है।

हाईकोर्ट ने नगर निगम और सरकार से मांगी जानकारी

प्रदेश में डेंगू के बढ़ते कहर के बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को प्रयागराज नगर निगम को डेंगू के नियंत्रण और रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराने का निर्देश दिया है। वहीं हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार से मेडिकल सुविधाओं के अपग्रेडेशन की जानकारी देने को भी कहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप