हालात

'गृह मंत्री अमित शाह को सदन में जवाब के लिए निर्देशित करें', केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखा

वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह अपने पद की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए गृह मंत्री को सदन में उपस्थित होने और दिल्ली में छात्रों तथा युवाओं के खिलाफ कथित पुलिस अत्याचार एवं पैलेट गन के कथित इस्तेमाल पर विस्तृत बयान देने का निर्देश दें।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पिछले दिनों यहां छात्रों पर कार्रवाई के मामले में सदन में आकर जवाब देने के लिए निर्देशित करें।

वेणुगोपाल ने पत्र में यह भी कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे युवा नागरिकों के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कथित कार्रवाई गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय है और इसकी तत्काल संसदीय जांच तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है और इसलिए पुलिस की कार्रवाई के लिए गृह मंत्री को संसद के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।

उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 77 और अनुच्छेद 75(3) का हवाला देते हुए कहा कि कार्यपालिका की संसद के प्रति जवाबदेही संसदीय लोकतंत्र का मूल सिद्धांत है।

वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह अपने पद की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए गृह मंत्री को सदन में उपस्थित होने और दिल्ली में छात्रों तथा युवाओं के खिलाफ कथित पुलिस अत्याचार एवं पैलेट गन के कथित इस्तेमाल पर विस्तृत बयान देने का निर्देश दें।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को इस मुद्दे पर सदन के पटल पर सदस्यों के सवालों का जवाब देना चाहिए।

वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे सदन की लोकतांत्रिक परंपराओं और कार्यपालिका की संसद के प्रति जवाबदेही को मजबूत किया जा सकेगा।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है