हालात

ताजमहल किसने बनवाया पहले रिसर्च करो, यूनिवर्सिटी जाओ, PHD करो, तब कोर्ट आना; ताजमहल विवाद पर HC की याचिकाकर्ता को फटकार

जस्टिस डीके उपाध्याय ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि PIL व्यवस्था का दुरुपयोग ना करें। इसका मजाक ना बनाएं। ताजमहल किसने बनवाया पहले जाकर रिसर्च करो। यूनिवर्सिटी जाओ, PHD करो तब कोर्ट आना।

Getty Images
Getty Images 

7 अजूबों में से एक ताजमहल के बंद कमरों को खोलने की याचिका मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाई है। कोर्ट ने याचिका डालने वाले अयोध्या बीजेपी नेता से कहा है कि पीआईएल को मजाक ना बनाएं। कोर्ट ने आगे कहा है कि ताजमहल के बारे में रिसर्च करो उसके बाद ही याचिका डालें। कोर्ट ने कहा कि पहले पढ़ लें, ताजमहल कब और किसने बनवाया।

जस्टिस डीके उपाध्याय ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि PIL व्यवस्था का दुरुपयोग ना करें। इसका मजाक ना बनाएं। ताजमहल किसने बनवाया पहले जाकर रिसर्च करो। यूनिवर्सिटी जाओ, PHD करो तब कोर्ट आना। रिसर्च से कोई रोके तब हमारे पास आना। अब इतिहास को आपके मुताबिक नहीं पढ़ाया जाएगा।

आपको बता दें, बीजेपी के अयोध्या मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की है कि ताजमहल के 22 कमरों को खोला जाए। कमरों में बंद राज को दुनिया के सामने लाने के लिए इसे खोलने का अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ता रजनीश ने कहा कि हिंदू धर्म गुरु और हिंदू संगठन जहां ताजमहल स्थल को भगवान शिव का मंदिर बताते हैं, वहीं मुस्लिम इसे इबादतगाह बता रहे हैं। इस विवाद को खत्म करने के लिए ही मैंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर ताजमहल में बंद 22 कमरों को खोलने और इसकी वीडियोग्राफी कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्बन डाटा रिपोर्ट ताजमहल बनने के पहले क्या था? इसकी कुछ अलग ही तथ्य देती है। इससे मामले को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए, 3 जून को लेंगे शपथ

  • ,
  • अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा क्रूड

  • ,
  • सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी

  • ,
  • पंजाबः जालंधर-लुधियाना हाइवे पर RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या, हमलावर हुए फरार

  • ,
  • 'दावे विश्वगुरु के लेकिन देश में एक परीक्षा भी नहीं करवा सकते', राहुल का आरोप- मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है