हालात

झारखंड में गर्मी और लू के चलते 8वीं कक्षा तक स्कूल अगले आदेश तक बंद, 11 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट

आदेश में कहा गया है कि स्कूल सिर्फ बच्चों के लिए बंद रहेंगे। शिक्षकों और कर्मियों के लिए स्कूल खुले रहेंगे। इस बीच रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा अपडेट में राज्य के 11 जिलों में प्रचंड गर्मी के साथ सीवियर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में गर्मी और लू के चलते 8वीं कक्षा तक स्कूल अगले आदेश तक बंद
झारखंड में गर्मी और लू के चलते 8वीं कक्षा तक स्कूल अगले आदेश तक बंद फोटोः IANS

देश के कई राज्यों की तरह झारखंड में भीषण गर्मी और लू का भयंकर कहर जारी है। हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में केजी से आठवीं तक की कक्षाओं को बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश 30 अप्रैल से प्रभावी होगा।

Published: undefined

राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने और लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी।

Published: undefined

आदेश में यह भी कहा गया है कि स्कूल सिर्फ बच्चों के लिए बंद रहेंगे। शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के लिए स्कूल खुले रहेंगे। इस बीच रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा अपडेट में राज्य के 11 जिलों में प्रचंड गर्मी पड़ना जारी रहने के साथ सीवियर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Published: undefined

इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से खूंटी, रांची, रामगढ़, पलामू और गढ़वा जिले में कहीं-कहीं हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। गर्म उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाओं की वजह से बनने वाली लू की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • एक और विवाद में घिरे चंपत राय, फर्जी दस्तावेजों की मदद से राम निवास मंदिर पर कब्जा करने का आरोप लगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • विरोध संवैधानिक अधिकार, अमित शाह या बीजेपी सरकार मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकती जनताः जस्टिस जमदार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में रूस का हमला और नेपाल में उमड़ा भारतीय पर्यटकों का सैलाब

  • ,
  • TMC के बागी गुट ने निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की, पार्टी पर ठोका दावा, ममता खेमे ने उठाए सवाल