
भारत में कोरोना संकट के चलते लागू लॉकडाउन में छूट के बावजूद अर्थव्यवस्था का संकट गहराता जा रहा है, जिससे बेरोजगारी घटने की बजाय बढ़ती जा रही है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में बेरोजगारी दर सितंबर के मुकाबले अक्टूबर महीने में बढ़कर 6.98 फीसद पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार सितंबर में देश की बेरोजगारी दर 6.67 प्रतिशत थी, जिसमें अक्टूबर में 0.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
Published: undefined
सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो कृषि क्षेत्र में सुधार के सरकार के तमाम दावों के बावजूद भी यहां अक्टूबर में बेरोजगारी दर में इजाफा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक फीसदी बढ़ोतरी के साथ बेरोजगारी दर 6.90 फीसदी दर्ज की गई है। हालांकि, इन आंकड़ों के अनुसार इस दौरान शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी की दर कम हुई है। अक्टूबर में देश के शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 7.15 फीसदी दर्ज की गई, जबकि सितंबर में 8.45 फीसदी थी।
Published: undefined
दरअसल भारत में कोरोना संकट का देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर देखने को मिला है। खासकर मार्च से मई के दौरान लागू कड़े लॉकडाउन के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था एक तरह से पटरी से ही लड़खड़ा गई है। हालांकि, उसके बाद सख्त लॉकडाउन में बीते कुछ महीनों से ढील जरूर दी गई, लेकिन उसके बावजूद आर्थिक हालत नहीं संभल पाई है। इस कारण बड़े पैमाने पर काम-धंधे बंद हो गए हैं, जिससे उतनी ही अधिक संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं।
Published: undefined
वहीं अर्थव्यवस्था के लगे झटके का असर ये हुआ कि जून में समाप्त तिमाही में भारत का आर्थिक विकास माइनस में चला गया था। सख्त लॉकडाउन के बाद जून तिमाही में -23.9 फीसद आर्थिक ग्रोथ की रिपोर्ट के बाद वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ, मूडीज समेत तमाम वैश्विक आर्थिक रेटिंग संस्थाओं ने इस पूरे वित्त वर्ष में देश की आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटा दिया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined