हालात

तमिलनाडु के बिजली मंत्री को ED ने किया गिरफ्तार, CM स्टालिन बोले- BJP अपने प्रतिद्वंदियों को डराने की कर रही कोशिश

बालाजी पर ईडी की कार्रवाई के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सत्तारूढ़ बीजेपी वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को डराने की कोशिश कर रही है।

फोटो; सोशल मीडिया
फोटो; सोशल मीडिया 

तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में अचनाक वी सेंथिल बालाजी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें चेन्नई के ओमंदुरार सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद उन्होंने सीने में दर्द शिकायत की थी।

बालाजी और अन्य लोगों के ठिकानों पर ईडी ने मंगलवार को छापेमारी की थी। ईडी ने इरोड जिले और बालाजी के कार्यालय के अलावा उनके गृह जिले करूर में भी छापेमारी की थी। 5 साल में यह दूसरी बार है जब केंद्रीय जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने सचिवालय के अंदर तलाशी ली।

बालाजी पर ईडी की कार्रवाई के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सत्तारूढ़ बीजेपी वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को डराने की कोशिश कर रही है। सीएम ने कहा, “बीजेपी जिन लोगों का राजनीतिक रूप से सामना नहीं कर सकती, उन्हें पिछले दरवाजे से डराने-धमकाने की उसकी राजनीति सफल नहीं होगी। वह समय नजदीक आ रहा है, जब वे खुद ही इसे महसूस करेंगे। बालाजी ने जांच में पूरा सहयोग करने का वादा किया था, लेकिन यह समझ नहीं आया कि सचिवालय में मंत्री के कमरे की तलाशी की क्या जरूरत थी।”

तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री पोनमुडी ने कहा, “यह बदला लेने वाली कार्रवाई है। हम सारी चीजों का सामना करेंगे। केंद्र सरकार गैर बीजेपी राज्यों में गलत काम कर रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, दिल्ली में यह किया और अब यह तमिलनाडु में कर रही है। हम इसका सामना करेंगे।”

उधर, ईडी की कार्रवाई को लेकर डीएमके ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। द्रमुक के वरिष्ठ नेता और संगठन सचिव आर. एस. भारती ने कहा कि पार्टी ने पहले भी इस तरह के कई छापे देखे हैं, लेकिन उसके नेताओं के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पार्टी को बदनाम करने की कोशिस की जा रही है।

कथित कैश फॉर जॉब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने बालाजी के खिलाफ पुलिस और ईडी को जांच की इजाजत दी थी। ईडी ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत छापेमारी की है। बालाजी राज्य का आबकारी विभाग भी संभालते हैं। पिछले महीने आयकर विभाग ने भी बालाजी के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थे। बालाजी ने जांच में पूरी तरह सहयोग का आश्वासन दिया था। बालाजी पहले अन्नाद्रमुक में थे और दिवंगत जयललिता की सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?