
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 21 अक्टूबर दोनों ही राज्यों में एक ही चरण में मतदान होंगे। दोनों राज्यों में 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Published: 21 Sep 2019, 12:31 PM IST
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनावी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों राज्यों में 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है और 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को होगा।
Published: 21 Sep 2019, 12:31 PM IST
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.82 करोड़ वोटर्स हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 1.03 लाख बैलेट यूनिट हैं और महाराष्ट्र में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख सीयू और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रत्याशी के लिए चुनाव में खर्च की अधिकतम सीमा 28 लाख रुपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि यह नियम दोनों ही राज्यों में लागू होगा। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त आश्वस्त किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को डबल लॉक में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी उम्मीदवार और उनके साथी एक निश्चित सुरक्षित दूरी से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर नजर रख सकते हैं।
Published: 21 Sep 2019, 12:31 PM IST
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। राज्य में फिलहाल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी और शिवसेना की गठबंधन सरकार है। विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 122 सीटों पर जीत मिली थी। शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी। एनसीपी के खाते में 41 सीटे गई थीं। वहीं, अन्य ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। राज्य में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में बीजीप की सरकार है। प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर तक है। 2014 में बीजोपी को पूर्ण बहुमत मिला था। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 47, कांग्रेस ने 15, आईएनएलडी को 41 और और ने 20 सीटों पर जीत हासिल की थी।
Published: 21 Sep 2019, 12:31 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 Sep 2019, 12:31 PM IST