
भारतीय निर्वाचन आयोग (एसआईआर) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के समापन के बाद शनिवार को छत्तीसगढ़ की फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी। करीब 24 लाख नाम कटने और 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि के बाद राज्य में अब कुल 1,87,30,914 पंजीकृत मतदाता हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, ड्राफ्ट सूची से पहले 2,12,30,737 मतदाता थे। एसआईआर प्रक्रिया के बाद आई ड्राफ्ट सूची में यह संख्या घटकर 1,84,95,920 हुई। निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के बाद राज्य में कुल 1,87,30,914 मतदाता हैं। कुल 2,499,823 नाम फाइनल मतदाता सूची से बाहर किए गए हैं।
Published: undefined
आयोग ने आधिकारिक बयान में कहा कि एसआईआर की घोषणा के बाद से ही राज्य भर के 2,12,30,737 मतदाताओं को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर भरे हुए गणना पत्रकों का डिजिटलीकरण का कार्य 'मिशन मोड' पर किया गया। इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता, स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नहीं मिले, उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के बीच बैठकें आयोजित की गईं।
Published: undefined
आयोग के अनुसार, 27,196 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और मतदाताओं के मिलान और मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित की गई। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए 33 जिला निर्वाचन अधिकारियों, 90 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), 1990 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ), 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और 38,846 बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) सहित कई स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही। राज्य के मतदाताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।
Published: undefined
निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों के साथ भी फाइनल मतदाता सूची की प्रति शेयर की है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवन्त कुमार ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित की गई। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में शामिल रहे सभी कर्मचारियों को बधाई भी दी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined