हालात

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, कई आतंकी घिरे

तीन से चार आतंकियों के घिरने की खबर है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाकों को चारों तरफ से घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ किश्तवाड़ के सिंहपोरा, चटरू इलाके में चल रही है। इलाके में तीन से चार आतंकियों के घिरने की खबर है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाकों को चारों तरफ से घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 20 मई को पाकिस्तान स्थित चार आतंकवादी हैंडलर्स की संपत्तियां जब्त कीं। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर और दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में की गई।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, सोपोर इलाके में तीन संपत्तियां और अवंतीपोरा में एक संपत्तियां जब्त की गईं। सोपोर में जिन कथित आतंकियों की संपत्ति जब्त की गई, उनमें अर्शिद अहमद टेली (नवपोरा तुज्जर निवासी), फिरदौस अहमद डार उर्फ उमर डार और नजीर अहमद डार उर्फ शबीर इलाही शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट