हालात

BBC की बढ़ी मुश्किलें, विदेशी फंडिंग में अनियमितता को लेकर ED ने दर्ज किया केस

विदेशी फंडिंग में अनियमितता के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत बीबीसी के खिलाफED ने मामला दर्ज किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एक बार फिर बीबीसी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। खबर है कि बीबीसी के खिलाफ ईडी ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी फंडिंग में अनियमितता के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत बीबीसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने कथित विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन के लिए ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ फेमा के तहत मामला दर्ज किया। यह पहला मौका नहीं है, जब ब्रिटिश प्रसारक के खिलाफ भारतीय एजेंसी ने कार्रवाई की है। इससे पहले फरवरी में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमों ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर सर्च की थी। 

गौरतलब है कि बीबीसी ने हाल ही में 'द मोदी क्वेश्चन' नाम से एक विवादित डॉक्युमेंट्री तैयार की थी। इस पर रोक लगा दी गई थी। इस डॉक्युमेंट्री में बीबीसी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी की छवि खराब किए जाने का आरोप है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला