हालात

EPFO ने 6 करोड़ खाताधारकों को दी खुशखबरी, PF पर बढ़ा दिया ब्याज, जानें अब आपको कितना मिलेगा फायदा?

पिछले साल ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.1 फीसदी घोषित की थी, जो 40 साल में सबसे कम थी। पिछली बार 1977-78 में ब्याज दर गिरकर 8 फीसदी पर आ गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सेवानिवृत्ति निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 6 करोड़ अपने खाताधारकों को खुशखबरी दी है। ईपीएफ में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज दर में ईपीएफओ ने इजाफा कर दिया है। ईपीएफओ ने मंगलवार को 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर तय की। यह फैसला ईपीएफओ के ट्रस्टी बोर्ड ने लिया है। सीबीटी के फैसले के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।

पिछले साल ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.1 फीसदी घोषित की थी, जो 40 साल में सबसे कम थी। पिछली बार 1977-78 में ब्याज दर गिरकर 8 फीसदी पर आ गई थी। इससे पहले मार्च 2020 में, ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत के सात साल के निचले स्तर पर घटा दिया था, जो 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत था।

ईपीएफ के ब्याज दर में हुई बढ़ोतरी से लगभग 6 करोड़ एक्टिव सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा। इनमें से 72.73 लाख वित्त वर्ष 22 में पेंशनभोगी थे। कर्मचारी की सैलरी पर 12 प्रतिशत की कटौती ईपीएफ अकाउंट के लिए होती है। एम्प्लॉयर की तरफ से एंप्लाई की सैलरी में की गई कटौती का 8.33 फीसदी ईपीएस (कर्मचारी पेंशन योजना) में, जबकि 3.67 प्रतिशत ईपीएफ में जमा होता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब