हालात

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, कश्मीर में बादल आने से जगी बर्फबारी की उम्मीद

कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे 'चिल्लई कलां' के नाम से जाना जाता है, 21 दिसंबर को शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी। कश्मीर के लोगों को चिल्लई कलां की शेष अवधि के दौरान बर्फबारी होने की उम्मीद है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

 कश्मीर में गुरुवार को रात का तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे रहा। बादलों ने आने वाले दिनों में कुछ बर्फबारी की उम्मीद जगाई है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, गुलमर्ग में माइनस 4.5 और पहलगाम में माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 14.4 और कारगिल में माइनस 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 4.1, कटरा में 5.4, बटोट में 2.1, भद्रवाह में माइनस 0.4 और बनिहाल में माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे 'चिल्लई कलां' के नाम से जाना जाता है, 21 दिसंबर को शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी। कश्मीर के लोगों को चिल्लई कलां की शेष अवधि के दौरान बर्फबारी होने की उम्मीद है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए