हालात

पश्चिम बंगाल के बज बज में विस्फोटक सामग्री जब्त, 5 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने एक बयान में बताया कि बुधवार रात करीब पौने नौ बजे इलाके से विस्फोटक सामग्री ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई तीन बाइक भी जब्त की गई हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के ‘बज बज’ इलाके से विस्फोटक सामग्री जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि बुधवार रात करीब पौने नौ बजे इलाके से विस्फोटक सामग्री ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई तीन बाइक भी जब्त की गई हैं।

Published: undefined

पुलिस के मुताबिक, बरामद की गई विस्फोटक सामग्री में सोडियम पाउडर, एल्युमीनियम पाउडर, फॉस्फोरस का बुरादा, लाल सल्फर और लोहे के कण शामिल हैं तथा इनका इस्तेमाल बम बनाने में किया जाता है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined