हालात

मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

मुनव्वर राना का जन्म 26 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुआ था। उर्दू साहित्य और कविता में उनका योगदान, खासकर उनकी गजलों के लिए व्यापक रूप से पहचाना गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन हो गया है। रविवार को देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 71 वर्ष के थे। उन्होंने लखनऊ के पीजीआई में अंतिम सांस ली। मुनव्वर राना काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।

मुनव्वर राना का जन्म 26 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुआ था। उर्दू साहित्य और कविता में उनका योगदान, खासकर उनकी गजलों के लिए व्यापक रूप से पहचाना गया। वह अक्सर हिंदी और अवधी शब्दों का इस्तेमाल करते थे, जो भारतीय श्रोताओं को काफी पसंद आता था।

मुनव्वर राना को साहित्य अकादमी पुरस्कार और माटी रतन सम्मान से सम्मानित किया गया था। असहिष्णुता के मुद्दे पर उन्होंने पुरस्कार लौटा दिया था। उनके अन्य पुरस्कारों में अमीर खुसरो पुरस्कार, मीर तकी मीर पुरस्कार, गालिब पुरस्कार, डॉ. जाकिर हुसैन पुरस्कार और सरस्वती समाज पुरस्कार शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, चढ़ावा चोरी विवाद के बीच संभालेंगे कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला का आरोप, 'यह स्टेटहुड न मिलने देने की बड़ी साजिश'

  • ,
  • सिनेजीवन: साधना की जयंती पर सायरा बानो ने साझा कीं यादगार तस्वीरें और चंकी पांडे ने सुनाया डेविड धवन का मजेदार किस्सा

  • ,
  • यादों में साधनाः माथे को छिपाने के लिए कटवाए थे बाल, बन गया स्टाइल, घर-घर में लड़कियां हो गईं 'साधना कट' की दिवानी

  • ,
  • जुबीन गर्ग मौत मामला: असम एसोसिएशन के सदस्य ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, सितंबर 2025 में यॉट पर थे मौजूद