हालात

यूपी में बीजेपी के हर कार्यक्रम का विरोध करेंगे किसान, नेताओं को दिखाए जाएंगे काले झंडे, राज्य स्तरीय समिति बनाई गई

किसानों ने ऐलान किया है कि वे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के हर कार्यक्रम और हर नेता का विरोध करेंगे। बीजेपी नेताओं को शहर से लेकर गांव तक काले झंडे दिखाए जाएंगे। किसानों की यूपी समिति का ऐलान करते हुए कहा गया है कि किसान अपनी मुख्य मांगों के साथ स्थानीय मुद्दे भी उठाएंगे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

किसानों ने ऐलान किया है कि वे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के हर कार्यक्रम का विरोध करेंगे, जिले से लेकर गांव तक बीजेपी नेताओँ को काले झंडे दिखाए जाएंगे और उनके कार्यक्रम रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह ऐलान लखनऊ में हुई किसानों की बैठक के बाद किया गया है। बैठक में उत्तर प्रदेश के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की राज्य इकाई के गठन की भी घोषणा की गई है। इस इकाई में किसानों के कुल 85 संगठनों में से एक-एक सदस्य लेकर 85 सदस्यीय समिति भी बनाई गई है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन चली संयुक्त किसान मोर्चा निर्माण समिति की बैठक में ये सारे फैसले लिए गए। इन फैसलों की जानकारी के लिए लखनऊ प्रेस क्लब में ही प्रेस वार्ता में किसान नेता दर्शन पाल सिंह, हरिराम सिंह वर्मा आदि ने बताया कि राज्य स्तरीय समिति में तीन कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं जो सभी सदस्यों से समन्वय कर आगे की रूपरेखा पर विमर्श करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य समिति की अब अब 17 सितंबर को बैठक होगी। इसमें 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद की तैयारियों पर विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह समिति आगे जिला स्तरीय समितियों का गठन करेगी, जो गांव-गांव गली-गली जाकर अभियान चलाएगी। मिशन उत्तर प्रदेश के तहत यह समिति काम करेगी।

किसान नेताओं ने बताया कि आंदोलन की रूपरेखा मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर तय की जाएगी। इनमें कृषि कानूनों का विरोध, किसानों की मांगों को पूरा न करने वाली राजनीतिक पार्टी का विरोध, और टोल वसूली का विरोध करना मुख्य रहेगा। इसके अलावा स्थानीय मुद्दों को भी इस आंदोलन में जोड़ा जाएगा। समिति ने कहा कि इस आंदोलन को उत्तराखंड में भी इसी तरह जोर-शोर से चलाया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Sep 2021, 7:00 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने दर्ज की प्राथमिकी, बॉम्बे HC के आदेश के बाद FIR

  • ,
  • 'पेपर लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र', उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

  • ,
  • विमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी से रचा दिया इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

  • ,
  • राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: अब तक कांग्रेस ने कहां-कहां दर्ज की जीत, किन शहरों में BJP को दी टक्कर?

  • ,
  • गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला, पुलिस पर देर से आने के आरोप, क्या है मामला