हालात

'किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे हैं', राहुल गांधी का हमला

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं- PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं.' कांग्रेस नेता ने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

फोटो: pti
फोटो: pti 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं- PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं.' कांग्रेस नेता ने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

Published: undefined

इससे पहले राहुल गांधी ने रायबरेली में केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश जल्द आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है और इसका सबसे अधिक असर आम जनता पर पड़ेगा। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के कारण वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभावित होने से तेल और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होगी, जिससे आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, गैस और रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी होने वाली हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं से दूर है।

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा कि जब आर्थिक हालात बिगड़ेंगे, तब जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सभा में राहुल गांधी ने संविधान और सामाजिक समानता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वीरा पासी और भीमराव अम्बेडकर ने समानता और अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी।

राहुल गांधी ने कहा, “हिंदुस्तान में हर नागरिक समान है। हर व्यक्ति को अपने परिश्रम का पूरा फल मिलना चाहिए और सभी को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। यह देश सबका है, किसी एक जाति या संगठन का नहीं है। यही बात हमारा संविधान भी कहता है। उन्होंने कहा कि संविधान देश की जनता की आवाज है और उसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।"

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined