हालात

दिल्ली में महिला टीचर ने 5वीं की छात्रा को कैंची से मारा, फिर पहली मंजिल से दिया धक्का, गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार करीब 11.15 बजे डीबीजी पुलिस थाने को खबर मिली कि एक टीचर ने स्कूल की इमारत से एक बच्चे को फेंक दिया है। जिसके बाद एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रा का हिंदूराव अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया गया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राजधानी दिल्ली के एक प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षिका ने कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक छात्रा के सिर पर पहले कैंची से वार किया और फिर उसे स्कूल की इमारत की पहली मंजिल से धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को हिरासत में ले लिया है और केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Published: undefined

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड के पास मॉडल बस्ती के सामने मौजूद प्राथमिक विद्यालय में हुई।

Published: undefined

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, लगभग 11.15 बजे डीबीजी पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया कि एक टीचर ने स्कूल की इमारत से एक बच्चे को फेंक दिया है। जिसके बाद थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रा का हिंदूराव अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Published: undefined

पुलिस अधिकारी ने बताया मौके से आरोपी शिक्षिका गीता देशवाल को हिरासत में ले लिया गया है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि चश्मदीद के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...