हालात

असम में अंतिम मतदाता सूची जारी, मसौदा सूची में शामिल 2.43 लाख से अधिक नाम हटाए गए

चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के फैसलों के खिलाफ अपील 15 दिनों के अंदर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पास फाइल की जा सकती है, और 30 दिनों के अंदर चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के पास दूसरी अपील का ऑप्शन भी है।

असम में अंतिम मतदाता सूची जारी, मसौदा सूची में शामिल 2.43 लाख से अधिक नाम हटाए गए
असम में अंतिम मतदाता सूची जारी, मसौदा सूची में शामिल 2.43 लाख से अधिक नाम हटाए गए फोटोः सोशल मीडिया

असम में विशेष पुनरीक्षण (एसआर) के बाद अंतिम मतदाता सूची मंगलवार को प्रकाशित कर दी गई, जिसमें मसौदा सूची में शामिल 2.43 लाख से अधिक लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में लगभग 1.25 करोड़ पुरुष, 1.24 करोड़ महिला और 343 तृतीय लिंग मतदाताओं के नाम शामिल हैं।

Published: undefined

असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दावों और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिसमें राज्य के 126 विधान सभा क्षेत्रों में कुल 2,49,58,139 मतदाताओं के नाम शामिल हैं।

Published: undefined

बयान में कहा गया है कि यह संख्या मसौदा मतदाता सूची में शामिल नामों से 0.97 फीसदी कम है। इसमें कहा गया है कि अंतिम मतदाता सूची में मसौदा सूची में शामिल 2.43 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं। बयान के मुताबिक, पिछले साल 27 दिसंबर को प्रकाशित मसौदा सूची में 2.52 करोड़ मतदाताओं के नाम थे। असम में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

Published: undefined

यही अपडेटेड वोटर लिस्ट असम में आने वाले चुनाव के कार्यों का आधार बनेगी। चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के फैसलों के खिलाफ अपील 15 दिनों के अंदर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पास फाइल की जा सकती है, और 30 दिनों के अंदर चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के पास दूसरी अपील का ऑप्शन भी है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे डीके शिवकुमार, चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

  • ,
  • खेल: BCCI की 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में सूर्यवंशी शामिल और फाइनल में GT पर RCB का पलड़ा भारी!

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए, 3 जून को लेंगे शपथ

  • ,
  • अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा क्रूड

  • ,
  • सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी