हालात

टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार पर रेप का मामला दर्ज, काम दिलाने का लालच देकर बलात्कार का आरोप

आरोप है कि टी सीरीज के एक प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर उन्होंने एक 30 साल की महिला से बलात्कार किया। आपको बता दें, मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज किया गया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

टी-सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि टी सीरीज के एक प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर उन्होंने एक 30 साल की महिला से बलात्कार किया। आपको बता दें, मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज किया गया है। खबरों की मानें तो शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुंबई के अलग-अलग जगहों पर घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

ऐसा पहली बार नहीं है जब भूषण कुमार पर इस तरह के आरोप लग रहे हों। इससे पहले मीटू मूवमेंट के जरिए मॉडल मरीना कुंवर ने भी भूषण कुमार पर शीरीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मरीना कुंवर ने आरोप लगाते हुए एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि एक दिन उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। मैंने कहा कि मुझे कैसे पता चलेगा कि आप आ रहे हैं तो उन्होंने कहा मैं स्विफ्ट गाड़ी से आऊंगा जिसके जेट ब्लैक शीशे होंगे। मैंने सोचा कि भूषण कुमार की ऐसी हालत हो गई क्या कि अब वह ऐसे ट्रैवल कर रहे हैं तो मुझे पता लग गया कि वह नहीं चाहते कि किसी को पता चले कि वह यहां मौजूद हैं इसलिए वह दूसरी गाड़ियों से मिलने आते थे।

मरीना कुंबर ने आरोप लगाए थे रकि उन्होंने मुझे पर्सनली बुलाया था और फिर मेरे साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। मैं आपको अपनी कॉल डिटेल्स से प्रूफ दे सकती हूं। हालांकि भूषण कुमार ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया था। उनका कहना था कि उन्हें सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बदनाम किया जा रहा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट