हालात

दिल्ली: आग के गोले में तब्दील हुई चलती हुई बस, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे यात्री!

दिल्ली में एक क्लस्टर बस गुरु रविदास मार्ग पर जा रही थी। चलते चलते बस में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग के गोले में बदल गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

दिल्ली के गोविंदपुरी कालकाजी में स्थित तारा अपार्टमेंट के पास क्लस्टर बस में आग लगी। इसकी वजह से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। राहत की बात ये है कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में एक क्लस्टर बस गुरु रविदास मार्ग पर जा रही थी। चलते चलते बस में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग के गोले में बदल गई।

आग लगने के बाद यात्रियों में जल्दी जल्दी बाहर निकलने की होड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कुछ लोग खिड़की से छलांग लगाते भी दिखे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए