हालात

वीडियो: शिमला के IGMC अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी आग, मौके पर अफरातफरी का माहौल

आईजीएमसी अस्पताल के नए भवन में सिलेंडर फटने से वजह से आग लगी है. हालांकि अभी तक आग से नुकसान नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी (IGMC) अस्पताल के नए भवन में सिलेंडर फटने से आग लग गयी। वहीं घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आईजीएमसी अस्पताल के नए भवन में सिलेंडर फटने से वजह से आग लगी है। हालांकि अभी तक आग से नुकसान नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है।

बताया जा रहा है कि शिमला के आईजीएमसी में बनी न्यू ओपीडी के टॉप फ्लोर पर स्थित केंटीन में आग लगी थी। फिलहाल फायरब्रिगेड की टीम मौके पर आग बुझाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार अभी दो सिलेंडर गैस फटे हैं। मरीज और उनके तीमारदार घटना के बाद यहां से भागते नजर आए, जबकि अस्पताल के कर्मी पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर