हालात

पटना एयरपोर्ट की बिल्डिंग में लगी आग, मची अफरातफरी, फौरन पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

पटना एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन को तोड़ा जा रहा है। इसी दौरान गैस कटर से कटाई का काम किया जा रहा था। आशंका है कि गैस कटर से निकली चिंगारी के कारण वहां मौजूद किसी सामान में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

पटना एयरपोर्ट की बिल्डिंग में लगी आग, मची अफरातफरी, फौरन पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं
पटना एयरपोर्ट की बिल्डिंग में लगी आग, मची अफरातफरी, फौरन पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं फोटोः सोशल मीडिया

बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल की पुरानी बिल्डिंग में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में हवाई अड्डे को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही उड़ान संचालन बाधित हुआ।

एक अधिकारी ने बताया, "यह घटना पुरानी बिल्डिंग में मरम्मत कार्य के दौरान गैस कटिंग से निकली चिंगारी के कारण हुई। ठेकेदार के एक कर्मचारी ने मौके पर मौजूद अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल करके आग पर तुरंत काबू पा लिया। सीआईएसएफ कर्मियों और एटीसी टावर ने तुरंत अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को सूचित किया। हवाई अड्डा अग्निशमन बचाव वाहन ने स्थिति पर काबू पा लिया।"

मिली जानकारी के मुताबिक, पटना एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन को तोड़ा जा रहा है। इसी दौरान गैस कटर से कटाई का काम किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि गैस कटर से निकली चिंगारी के कारण वहां मौजूद किसी सामान में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते प्रचंड रूप लेना शुरू कर दिया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लेकिन समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया।

ठेकेदार के एक कर्मचारी ने मौके पर मौजूद अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल करके आग पर तुरंत काबू पाने की कोशिश की। उधर घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तेजी से बचाव कार्य शुरू किया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग सिर्फ एक सीमित हिस्से में फैली थी, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

हवाई अड्डा प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि इस घटना से न तो कोई संपत्ति को क्षति पहुंची और न ही हवाई अड्डे के परिचालन में कोई व्यवधान आया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और हवाई अड्डा प्राधिकरण ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। यह घटना मामूली थी और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो