हालात

गुजरात में राजकोट के एक कोविड अस्पताल में आग का तांडव, 6 मरीजों की झुलस कर दर्दनाक मौत

गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार को सुबह आग लग जाने से 6 मरीजों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह आग सबसे पहले आईसीयू में लगी। इस अस्‍पताल में कुल 30 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात के राजकोट जिले में शिवानंद कोविड अस्पताल में आग का तांडव देखने को मिला है। भीषण आग लगने से छह लोगों की झुलस कर मौत हो गई है। अस्पताल के आईसीयू में सबसे पहले आग लगी। कोविड अस्पताल होने की वजह से आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मरीज की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में कुल 30 मरीज भर्ती थे।

खबरों के मुताबिक, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बचाए गए मरीजों को अन्‍य कोरोना हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले अगस्‍त महीने में अहमदाबाद में एक चार मंजिला हॉस्पिटल में आ लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान