हालात

दिल्ली शराब घोटाले में पहली गिरफ्तारी, CBI ने सिसोदिया के करीबी विजय नायर को किया अरेस्ट

एंटरटेनमेंट और इवेंट मैनेजमेंट फर्म ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ और शराब घोटाले के मुख्य संदिग्धों में से एक नायर लंदन गए हुए थे। वह जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली लौटे तो सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था और वहीं उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

फोटोः नवजीवन
फोटोः नवजीवन 

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कथित आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई ने मंगलवार को कारोबारी विजय नायर को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों ने बताया कि नायर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और अब सीबीआई उसकी कस्टडी रिमांड की मांग करेगी।

एंटरटेनमेंट और इवेंट मैनेजमेंट फर्म ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ और शराब घोटाले के मुख्य संदिग्धों में से एक नायर लंदन गए हुए थे। वह जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली लौटे तो सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे पूछताछ के बाद एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नायर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के करीबा बताए जाते हैं।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि विजय नायर वर्ष 2021-22 के लिए आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में अनियमितताओं में सक्रिय रूप से शामिल थे। नायर कथित तौर पर आम आदमी पार्टी (आप) के एक स्वयंसेवक थे और उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करके पार्टी नेताओं की मदद की।

विजय नायर की ओर से इंडोस्पिरिट्स के निदेशक समीर महेंद्रू ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सहयोगी अर्जुन पांडे को कथित तौर पर करीब 2-4 करोड़ रुपये का भुगतान किया। आरोप हैं कि हैदराबाद के कोकापेट निवासी अरुण रामचंद्र पिल्लई नायर के माध्यम से आरोपी लोक सेवकों को धन ट्रांसफर करने के लिए महेंद्रू से अनुचित आर्थिक फायदा लेते थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म