हालात

'पहले वोट चोरी और फिर विरोध करने के अधिकार की चोरी, भाजपाई तानाशाही का प्रमाण', खड़गे बोले- ज्ञानेश कुमार को बचाना बंद कीजिए

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा, "गृह मंत्री (अमित शाह) की ओर से एसआईआर में बाहर 13.3 करोड़ भारतीयों को 'घुसपैठिया' घोषित करना भारतीयता का अपमान है।"

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फोटो: सोशल मीडिया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पहले 'वोट चोरी' और फिर 'विरोध करने के अधिकार की चोरी' भाजपाई तानाशाही का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे अब कोई नहीं झुकेगा।

खड़गे का बीजेपी सरकार पर आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "गृह मंत्री (अमित शाह) की ओर से एसआईआर में बाहर 13.3 करोड़ भारतीयों को 'घुसपैठिया' घोषित करना भारतीयता का अपमान है।"

उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद, जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल से हटाकर, पहले 'वोट चोरी' फिर 'विरोध करने के अधिकार की चोरी' भाजपाई तानाशाही का प्रमाण है। ज्ञानेश कुमार को बचाना बंद कीजिए। सत्ता से सवाल पूछने वालों को जेल, युवाओं को लाठी-डंडे, जबरन हिरासत, हमारी बेटियों से पुलिसिया बर्बरता और आरएसएस के गुंडों को खुलेआम छूट, मोदी-शाह की दमनकारी नीतियों के आगे अब कोई नहीं झुकेगा।"

मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि देश आवाज उठा रहा है, बीजेपी से एक-एक बात का हिसाब लेकर रहेगा।

जयराम रमेश का अमित शाह से सवाल 

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "एसआईआर का लगातार बचाव कर रहे केंद्रीय गृह मंत्री से तीन बेहद सरल और सीधे सवाल हैं। पहला- कितने घुसपैठियों की पहचान हुई?, दूसरा- कितने घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए? और कितने घुसपैठियों को देश से बाहर भेजा गया?"

जयराम रमेश ने लिखा, "100 करोड़ भारतीयों को एसआईआर की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। उन्हें इसके नतीजे जानने का पूरा अधिकार है। हकीकत यह है कि 'शाह इंस्टीगेट रिमूवल' (एसआईआर) के सूत्रधार बार-बार घुसपैठियों का तर्क देकर असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि असलियत यह है कि पीएम-गृह मंत्री की हताश जोड़ी ने करीब 14 करोड़ भारतीयों से उनका वोट देने का संवैधानिक अधिकार छीन लिया है।"

कांग्रेस नेता ने यह भी पूछा कि क्या गृह मंत्री यह कहना चाहते हैं कि ये 14 करोड़ भारतीय घुसपैठिए हैं? क्या गृह मंत्री के तौर पर उनकी निगरानी में देश में घुसपैठियों की संख्या में इतनी भारी बढ़ोतरी हुई है?

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शन में घायल छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- हम इनके साथ, जुल्म करने वालों को नहीं बख्शेंगे

  • ,
  • दिल्ली में एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 30 की जगह 28 अक्टूबर को होगी सुनवाई

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी देने की मांग, बोले- फांसी नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे

  • ,
  • 'मध्य प्रदेश में एक और घोटाला आया सामने', जयराम राम ने पूछा- क्या पीएम मोदी निष्पक्ष जांच करवाएंगे?

  • ,
  • हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट हुई फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट