हालात

मध्य प्रदेश के पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

पन्ना की एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि मजदूर मनरेगा के तहत बनाए जा रहे सार्वजनिक सिंचाई कुएं की खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वे मलबे के नीचे दब गए, जिससे पांच मजदूरों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश के पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत  फोटोः IANS

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कुएं का निर्माण चल रहा था। कई मजदूर काम में लगे थे। तभी अचानक निर्माणाधीन कुएं का एक हिस्सा धंस गया। इस हादसे में काम कर रहे मजदूर मिट्टी के मलबे के नीचे दब गए। जिसमें पांच मजदूरों की मौत हुई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

Published: undefined

मिली जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहारपुरवा में एक कुएं के निर्माण का काम चल रहा था। अचानक यहां निर्माणाधीन कुएं का बड़ा हिस्सा धंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर एक ही परिवार के सदस्य हैं और लंबे समय से कुआं खोदने का काम कर रहे थे।

Published: undefined

पन्ना की एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि मजदूर मनरेगा के तहत बनाए जा रहे सार्वजनिक सिंचाई कुएं की खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वे मलबे के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू यादव और चुनवाद पाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर उषा परमार मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान का जायजा लिया। कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि मनरेगा के तहत कुएं का निर्माण कराया जा रहा था। इस काम में गांव के ही लोग लगे हुए थे। काम के दौरान अचानक कुएं की दीवार से लगी मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और कुएं के अंदर मौजूद मजदूर उसकी चपेट में आकर दब गए। मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। पूरे इलाके में चीख-पुकार की आवाजें गूंजने लगीं। लोग राहत बचाव के लिए दौड़े।

Published: undefined

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी को हटाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा अब तक सभी मजदूरों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि राहत कार्य लगातार जारी है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined