हालात

मध्य प्रदेश के रायसेन में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल इलाज के लिए भेजे गए भोपाल

मृतकों में तीन लोग भोपाल और दो सागर जिले के रहने वाले थे। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जोदार थी कि टाटा मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उरावगंज थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुधवार रात करीब 12 बजे सवारियों से भरा टाटा मैजिक और आईशर की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 13 साल की नाबालिग बच्ची भी शामिल है। वहीं, हादसे में घायल 5 लोगों को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया। हादसा टेडिया पुल के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के परिजनों हो हादसे की सूचना दे दी गई। उनके आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

मृतकों में तीन लोग भोपाल और दो सागर जिले के रहने वाले थे। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जोदार थी कि टाटा मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में इलाके के लोग जमा हो गए थे। स्थानी लोगों ने गाड़ियों से घायलों और मृतकों को निकालने में मदद की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले