उत्तर बंगाल में बाढ़ की स्थिति खतरनाक, ममता बनर्जी ने केंद्र पर लगाया मदद नहीं करने का आरोप
केंद्र सरकार पर ‘‘राज्य को आपदाओं से लड़ने में मदद करने के लिए अपनी भूमिका नहीं निभाने’’ का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बार-बार याद दिलाने के बावजूद केंद्र ने फरक्का बैराज का रखरखाव कार्य नहीं किया और इसकी जल-धारण क्षमता काफी हद तक कम हो गई है।
By नवजीवन डेस्क
उत्तर बंगाल में बाढ़ की स्थिति खतरनाक, ममता बनर्जी ने केंद्र पर लगाया मदद नहीं करने का आरोप फोटोः PTI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को उत्तर बंगाल जिलों में बाढ़ की स्थिति को ‘खतरनाक’ बताया और दावा किया कि राज्य को इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार से सहायता नहीं मिल रही है। बंगाल के उत्तरी हिस्से में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए सिलीगुड़ी जा रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार युद्ध स्तर पर बाढ़ से निपट रही है।
Published: undefined
मुख्यमंत्री ममता ने सिलीगुड़ी जाते समय कहा, ‘‘उत्तर बंगाल बाढ़ की चपेट में है। कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जैसे जिले प्रभावित हुए हैं। कोशी नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण, बिहार के कई स्थान और बंगाल के मालदा और दक्षिण दिनाजपुर जिले निकट भविष्य में प्रभावित होंगे।’’
Published: undefined
केंद्र सरकार पर ‘‘राज्य को आपदाओं से लड़ने में मदद करने के लिए अपनी भूमिका नहीं निभाने’’ का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बार-बार याद दिलाने के बावजूद केंद्र ने फरक्का बैराज का रखरखाव कार्य नहीं किया और इसकी जल-धारण क्षमता काफी हद तक कम हो गई है।’’
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए