हालात

मथुरा में विदेशी श्रद्धालु नहीं बोला ‘राम राम’ तो युवक ने चाकू से किया वार, हमलावर गिरफ्तार

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में विदेशी श्रद्धालु की गर्दन में एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विदेशी श्रद्धालु घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। हमलावर युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की कितनी लचर है, इसकी बानगी मथुरा में देखने को मिली। जहां गोवर्धन क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर विदेशी श्रद्धालु की गर्दन में एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विदेशी श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हमलावर युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विदेशी श्रद्धालु ने राम-राम नहीं किया तो नाराज युवक ने उस पर हमला कर दिया।

खबरों के मुताबिक, टूरिस्ट वीजा पर भारत आया लातविया देश का रहने वाला जेमित्रिज पिछले पांच साल से राधाकुंड के खजूर घाट पर रह रहा है। मंगलवार सुबह जब वो भजन कर रहा था, तभी ऋषि नाम के युवक पहुंचा और उसने विदेशी श्रद्धालु को राम-राम किया। लेकिन विदेशी श्रद्धालु ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। आरोपी ऋषि ने विदेश श्रद्धालु को दोबारा राम राम कहा, जिसके बाद विदेशी ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए युवक ने चाकू से उस पर हमला कर दिया।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हमले में घायल विदेशी श्रद्धालु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया। उन्होंने कहा कि गनीमत यह रही कि उसकी गर्दन में गहरा जख्म नहीं हुआ। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया कि उसने विदेशी श्रद्धालु को राम-राम किया था, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इससे गुस्साकर विदेशी श्रद्धालु पर चाकू से पर हमला कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 May 2019, 3:01 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के आह्वान के बाद सड़कों पर उतरे लोग, दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया

  • ,
  • दिल्लीः ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, शामिल होने जा रहे दीपके और नेहा समेत कई हिरासत में लिए गए

  • ,
  • 'हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं...' छात्रों पर एक्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और सरकार पर बरसे राहुल गांधी

  • ,
  • नीले ड्रम कांड के बाद सांप कांड में आया बड़ा फैसला: पति की हत्या करने वाली रविता और उसके प्रेमी को फांसी की सजा

  • ,
  • अभिनेता इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर हुई बड़ी कार्रवाई