हालात

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती, बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत, अभी हालत स्थिर

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘‘ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है। उनकी हालत स्थिर है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रपति पाटिल (89) को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Published: undefined

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘‘ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है। उनकी हालत स्थिर है। उनका उपचार किया जा रहा है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।’’

पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। उन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवाएं दीं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined