हालात

पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर ढिल्लों कांग्रेस में हुए शामिल, कहा- राहुल जी के आशीर्वाद से आज मैं यहां हूं

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह पूरे समर्पण के साथ उसका निर्वहन करेंगे।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी और पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर ढिल्लों मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले ढिल्लों का कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने पार्टी में स्वागत किया। यादव ने कहा कि ढिल्लों कांग्रेस और राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़े हैं।

ढिल्लों ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह राहुल गांधी से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, "मैंने एक पुलिस अधिकारी के रूप में लगभग दो दशकों तक अपने राज्य पंजाब की सेवा की है... मैं राहुल गांधी से अपनी ड्यूटी के दौरान दो बार मिला।

पहली बार मुलाकात भारत जोड़ो यात्रा के समय हुई और दूसरी बार उस वक्त मिला जब वह सेवा के लिए स्वर्ण मंदिर गए थे।"पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह पूरे समर्पण के साथ उसका निर्वहन करेंगे।

1997 बैच के आईपीएस अधिकारी ढिल्लों ने तीन दशक से अधिक समय की सेवा के बाद पिछले दिनों स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। सेवा से विदा लेने के समय ढिल्लों पंजाब पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) के रूप में कार्यरत थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने दर्ज की प्राथमिकी, बॉम्बे HC के आदेश के बाद FIR

  • ,
  • 'पेपर लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र', उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

  • ,
  • विमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी से रचा दिया इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

  • ,
  • राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: अब तक कांग्रेस ने कहां-कहां दर्ज की जीत, किन शहरों में BJP को दी टक्कर?

  • ,
  • गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला, पुलिस पर देर से आने के आरोप, क्या है मामला