हालात

टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत, अहमदाबाद से मुंबई जाने के दौरान हुआ हादसा

साइरस मिस्त्री ने दिसंबर 2012 में रतन टाटा के सेवानिवृत्ति होने पर टाटा संस के छठे अध्यक्ष के तौर पर पद संभाला था। हालांकि कई कारोबारी निर्णय पर विवाद के बाद उन्हें अक्टूबर 2016 में पद से हटा दिया गया था और एन चंद्रशेखर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की अहमदाबाद से मुंबई लौटने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई है। कार में मिस्त्री समेत 4 लोग मौजूद थे, जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

यह हादसा पालघर जिले में हुआ। पालघर पुलिस के मुताबिक टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे तभी उनकी कार एक डिवाइडर से जा टकराई। कार में चार लोग सवार थे। मिस्त्री सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Published: undefined

गौरतलब है कि साइरस मिस्त्री ने दिसंबर 2012 में रतन टाटा द्वारा सेवानिवृत्ति की घोषणा के बाद टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। वह टाटा संस के छठे अध्यक्ष बने थे। हालांकि कई कारोबारी निर्णय पर विवाद के बाद मिस्त्री को अक्टूबर 2016 में पद से हटा दिया गया था। उनके बाद एन चंद्रशेखर ने टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • उत्तर प्रदेश: फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, दावे-आपत्तियों का समय 6 मार्च तक, 10 अप्रैल को फाइनल वोटर लिस्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो' और 'घूसखोर पंडत' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी

  • ,
  • जम्मू-कश्मीरः उमर सरकार ने पेश किया 1.27 लाख करोड़ रुपये का बजट, मुफ्त सिलेंडर, छात्रों की फीस माफ समेत कई एलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी

  • ,
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 80 गेंद पर 175 रन बनाए, लगाए 15 छक्के, 15 चौके