हालात

नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल, लातूर में अपने घर 'देववर' में ली अंतिम सांस

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज लातूर में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर “देववर” में आखिरी सांस ली।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटील का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने लातूर में अंतिम सांस ली। उन्होंने सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर “देवघर” में आखिरी सांस ली। लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

Published: undefined

शिवराज पाटिल चाकुरकर लोकसभा के स्पीकर थे और उन्होंने कई केंद्रीय मंत्री पदों पर काम किया। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया और देश की संवैधानिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।

शिवराज पाटिल लातूर के चाकुर से एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता थे और लातूर लोकसभा क्षेत्र से सात बार जीते थे। 2004 में लोकसभा में हारने के बाद भी उन्होंने राज्यसभा से गृह मंत्री का पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां स्वीकार की थीं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined