हालात

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी! शोपियां में मुठभेड़ में मार गिराए 4 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ शोपियां के मनिहाल गांव में हो रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा, ''शोपियां में मारे गए चारों आतंकी लश्कर ए तोएबा से जुड़े हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया गया है। है। आपको बता दें शोपियां के मनिहाल में मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सुरक्षाबलों को कुछ और आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश के लिए अभी ऑपरेशन जारी है।

खबरों की मानें तो मुठभेड़ शोपियां के मनिहाल गांव में हो रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा, ''शोपियां में मारे गए चारों आतंकी लश्कर ए तोएबा से जुड़े हैं। एनकाउंटर में अभी दो और आतंकी फंसे हुए हैं। ऑपरेशन जारी है।'' पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के मनिहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। बल ने भी इसका मुहंतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में चारआतंकवादी मारे गए. घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल