हालात

महाकुंभ हादसे से सरकार को लेना चाहिए सबक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा बड़ी जिम्मेदारीः विक्रमादित्य सिंह

उन्होंने कहा कि पुख्ता इंतजाम के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट किया जाना चाहिए। हालात सामान्य बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि लाखों लोग वहां स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। 26 फरवरी तक महास्नान होगा, ऐसे में सरकार को देखना चाहिए कि कोई अप्रिय घटना न हो।

महाकुंभ हादसे से सरकार को लेना चाहिए सबक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा बड़ी जिम्मेदारीः विक्रमादित्य सिंह
महाकुंभ हादसे से सरकार को लेना चाहिए सबक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा बड़ी जिम्मेदारीः विक्रमादित्य सिंह फोटोः सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से वहां गया था, तब स्थिति सामान्य थी। लेकिन जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं, वो ठीक नहीं हैं। बीते कुछ दिनों से जो जानकारी सामने आ रही है, वो काफी भयावह है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वहां पर काफी हड़कंप की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं ट्रैफिक में भी समस्या हो रही है, ऐसे में मेरा यही कहना है कि प्रदेश सरकार को बड़ा कदम उठाना चाहिए। पूरे देश और विश्व से लोग आ रहे हैं और स्थिति को सामान्य बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहले भी शुरुआती दिनों में कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई है, इससे सबक लेना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि पुख्ता इंतजाम के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट किया जाना चाहिए। साथ ही स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि लाखों की संख्या में लोग वहां स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। 26 फरवरी तक महास्नान होना है, ऐसे में सरकार को देखना चाहिए कि कोई अप्रिय अनहोनी न हो।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के भी काफी लोग महाकुंभ जा रहे हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षित वापसी हम सब की जिम्मेदारी है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए बीजेपी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी खुद को मजबूत करेगी और एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!