हालात

महंगे हो जाएंगे मोबाइल फोन, सरकार ने 12 से बढ़ाकर 18 फीसदी किया जीएसटी

केंद्र की मोदी सरकार ने मोबाइल फोन पर जीएसटी दरें 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दी हैं, यानी अब मोबाइल फोन की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। यह फैसला शनिवार (14 मार्च, 2020) को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया गया।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी खबर है। अब जल्द ही मोबाइल फोन की कीमतें बढ़ जाएंगी। केंद्र की मोदी सरकार ने मोबाइल फोन पर जीएसटी दरों को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी करने का फैसला लिया है। यह फैसला शनिवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया गया।

जीएसटी काउंसिल की बैठक में एजेंडे पर चार सामान मोबाइल, खाद, जूते और कृत्रिम धागे और कपड़े और गारमेंट पर लगने वाली जीएसटी दरों में बदलाव पर फैसला होना था। काउंसिल ने मोबाइल फोन पर जीएसटी दरों में 6 फीसदी का इजाफा किया है, जबकि बाकी वस्तुओं पर दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

दरअसल टीवी, टॉर्च, गीजर, आइरन, हीटर, मिक्सर, जूसर आदि जैसे कई सामानों पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लग रहा है, ऐसे में मोबाइल फोन को 12 फीसदी की दर में रखना तार्किक रूप से सही नहीं माना जा रहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल