हालात

रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम मेदांता में चल रहा इलाज

विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह रविवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए। सच्चा सौदा प्रमुख हरियाणा में अपनी दो शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह रविवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए। सच्चा सौदा प्रमुख हरियाणा में अपनी दो शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले, पेट दर्द की शिकायत के बाद रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) में उनका टेस्ट हुआ था।

राम रहीम (53) फिलहाल चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक की हाई सुरक्षा वाली सुनारिया जेल में बंद है। पिछले महीने उन्हें लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद पीजीएमआईएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्होंने अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट कराने से इनकार कर दिया था।


अगस्त 2017 में दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में स्वयंभू बाबा को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जनवरी 2019 में पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने भी उन्हें और तीन अन्य को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और उसके बाद से वह सजा काट रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था