हालात

गुरुग्राम में स्पा सेंटर पर चल रहा था सेक्स रेकैट, पुलिस ने छापा मारकर 7 महिलाओं समेत 8 को गिरफ्तार किया

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक स्पा और मसाज सेंटर पर छापा मारकर सेक्स रैकेटका भांडा फोड़ किया है। पुलिस सेंटर से 7 महिलाओं और सेंटर के मैनेजर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक स्पा और मसाज सेंटर से कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित करने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को एक स्पा मैनेजर और 7 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों पर अनैतिक तस्करी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आदमी ग्राहक के रूप में सोमवार को स्पा भेजा और पाया कि स्पा में काम करने वाली महिलाएं सेक्स ट्रेड में शामिल हैं, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

अपराध शाखा डीएलएफ फेज -4 और सुशांत लोक पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने फिर सुशांत लोक में सी-ब्लॉक स्थित ए-वन स्पा एंड मसाज सेंटर पर छापा मारा और 8 लोगों को गिरफ्तार किया। गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, "पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो सेक्स रैकेट में लिप्त थे। पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले के सत्यवीर के रूप में पहचाने गए एक पुरुष प्रबंधक और 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।"

पुलिस ने कहा, "छापे के समय, स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे।" पुलिस ने कहा कि पिछले कई दिनों से पुलिस को स्पा में गैरकानूनी गतिविधि के बारे में शिकायतें मिल रही थीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने छात्रों से बर्बरता पर सरकार को घेरा, प्रधान का इस्तीफा और पीएम मोदी की माफी समेत तीन मांग रखी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

  • ,
  • मेरठ में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के स्थल पर पुलिस ने ताला जड़ा, कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी