हालात

हरियाणा के जींद में भीषण हादसा, ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी कार को मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत, 7 लोग घायल

पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव से करीब 15 लोग एक कार से राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार गड्ढे में गिर गई और पलट गई।

फोटो: PTI
फोटो: PTI -

हरियाणा के जींद के नरवाना में श्रद्धालुओं से भरे एक वाहन के ट्रक की चपेट में आ जाने से तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों का नरवाना के सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव से करीब 15 लोग सोमवार शाम को एक कार से राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब वे नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार गड्ढे में गिर गई और पलट गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की और नरवाना थाना सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Published: undefined

पुलिस ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नरवाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान रुक्मिणी (50), कामिनी (35), तेजपाल (55), सुरेश (50), परमजीत (50), मुक्ति (50) के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मोदी सरकार में निष्पक्ष पत्रकारिता एक जानलेवा व्यवसाय बना, पत्रकारों की हत्या के मामले में भारत छठे स्थान पर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ईरान ने इजरायल के साथ दुबई में भी बड़ा हमला किया, बुर्ज खलीफ़ा के पास होटल में लगी आग

  • ,
  • मिडिल ईस्ट में घमासान: अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का क़तर, बहरीन और सऊदी पर जवाबी हमला, दुबई में धुएं का गुबार

  • ,
  • ईरान-इजरायल जंग पर कांग्रेस ने जताई चिंता, सरकार से भारतीयों की सुरक्षा और वापसी सुनिश्चित करने की मांग की

  • ,
  • एक खिलाड़ी गेम नहीं जीत सकता, टीम प्लेयर बनो, नहीं तो रिजर्व में बैठा देंगे: पंजाब में बोले राहुल गांधी