हालात

यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन की टक्कर से एंबुलेंस में सवार 5 लोगों की मौत

थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गौरीगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक पिकअप की टक्कर से एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उस समय हुई जब हरियाणा से बिहार शव ले जा रही एंबुलेंस को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गौरीगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और घायल व्यक्ति से जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप