
राजस्थान के बूंदी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी, जिससे 6 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास जिले के 9 तीर्थयात्री राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बूंदी में सुबह करीब 5 बजे यह दुर्घटना हुई।
Published: undefined
उसने बताया कि मृतकों की पहचान मदन नायक, मांगीलाल नायक, महेश नायक, राजेश और पूनम के रूप में की गई है। इनकी उम्र 16 से 40 वर्ष के बीच थी। पुलिस ने बताया कि एक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
हिंडोली थाने के क्षेत्राधिकारी पवन मीना ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और उसने तीर्थयात्रियों की वैन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined