हालात

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 10 लोग सवार थे, 7 लोगों के मरने की आशंका है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक भीषण सड़का हादसे की खबर है। खबरों के मुताबिक, एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि हादसा दच्चन इलाके में डांगदुरु बिजली परियोजना स्थल के पास सुबह करीब 8.35 बजे हुई। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से डांगदुरु बांध स्थल पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की। घटना में 7 लोगों की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला