हालात

मैं जुलाना में ही हूं, जिंदा हूं और कहीं गुमशुदा नहीं हूं... विनेश फोगाट ने पोस्टर लगाने वालों को दिया जवाब

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने आज जींद में अपने कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनी और कहा कि जुलाना को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं अपनों के बीच रही हूं और अपनों के बीच ही रहूंगी। एक महीने में कोई गुमशुदा नहीं हो जाता।

मैं जुलाना में ही हूं, जिंदा हूं और कहीं गुमशुदा नहीं हूं... विनेश फोगाट ने पोस्टर लगाने वालों को दिया जवाब
मैं जुलाना में ही हूं, जिंदा हूं और कहीं गुमशुदा नहीं हूं... विनेश फोगाट ने पोस्टर लगाने वालों को दिया जवाब फोटोः सोशल मीडिया

हरियाणा के जींद जिले के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक और ओलंपियन विनेश फोगाट ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल किए गए ‘लापता विधायक की तलाश’ वाले पोस्टर के मामले पर जवाब देते हुए कहा कि वह क्षेत्र में ही हैं और जिंदा हैं और गुमशुदा नहीं हैं।

Published: undefined

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने शुक्रवार को जींद में अपने कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनी और कहा कि जुलाना को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जुलाना में ही हूं, जिंदा हूं और कहीं गुमशुदा नहीं हूं। मैं अपनों के बीच रही हूं और अपनों के बीच ही रहूंगी। एक महीने में कोई गुमशुदा नहीं हो जाता।’’

Published: undefined

बीते सप्ताह कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। विपक्ष के लोग पोस्टर पर जमकर चुटकी भी ले रहे थे। गुमशुदा विधायक के पोस्टर वायरल करने के मामले में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह लोगों की ओछी मानसिकता है। वह गुमशुदा नहीं हैं और जिंदा है। विधायक बने अभी एक महीना ही तो हुआ है। ऐसे में वह लगातार लोगों के बीच जा रही हैं।’’

Published: undefined

गौरतलब है कि विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ में अनियमितता और महासंघ के पूर्व प्रमुख और पूर्व बीजेपी सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों के आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने महिला पहलवानों के मामले में मोदी सरकार की चुप्पी पर लगातार सवाल उठाए हैं। कांग्रेस हरियाणा चुनाव में फोगाट को जुलाना से टिकट दिया था, जहां से उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मोदी सरकार में निष्पक्ष पत्रकारिता एक जानलेवा व्यवसाय बना, पत्रकारों की हत्या के मामले में भारत छठे स्थान पर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ईरान ने इजरायल के साथ दुबई में भी बड़ा हमला किया, बुर्ज खलीफ़ा के पास होटल में लगी आग

  • ,
  • मिडिल ईस्ट में घमासान: अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का क़तर, बहरीन और सऊदी पर जवाबी हमला, दुबई में धुएं का गुबार

  • ,
  • ईरान-इजरायल जंग पर कांग्रेस ने जताई चिंता, सरकार से भारतीयों की सुरक्षा और वापसी सुनिश्चित करने की मांग की

  • ,
  • एक खिलाड़ी गेम नहीं जीत सकता, टीम प्लेयर बनो, नहीं तो रिजर्व में बैठा देंगे: पंजाब में बोले राहुल गांधी