
संविधान और लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दावा किया कि यदि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जीतते हैं तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे।
झारखंड के हजारीबाग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यदि साहस है तो वह ‘‘अडाणी और अंबानी’’ को गिरफ्तार करके दिखाएं।
Published: undefined
उन्होंने दावा किया, ‘‘संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं और लोग भी खतरे में हैं। यदि आपके पास मौलिक अधिकार नहीं रहेंगे तो आप गुलाम बन जाएंगे। यदि इस बार मोदी जीते तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे।’’
प्रधानमंत्री ने हाल में आरोप लगाया था कि कांग्रेस को उनके नेता राहुल गांधी द्वारा ‘‘अपशब्द’’ बोलने से रोकने के लिए दोनों उद्योगपतियों से ‘‘टैम्पो भर कर नकदी’’ हासिल हुई। इसके जवाब में निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, ‘‘आपने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया, आप अडाणी और अंबानी को क्यों गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं।’’
Published: undefined
खड़गे ने कहा कि यदि विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए ‘इंडिया’ के घटक दलों के सभी नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा।
उन्होंने दावा किया सत्ता में मोदी की वापसी असंभव है।
खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि जिन्होंने चुनावी बॉण्ड के जरिए भाजपा को चंदा दिया, उन्हें बदले में प्रमुख परियोजनओं का ठेका दिया गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined