हालात

कोलकाता रेप-मर्डर केस में IMA का ऐलान, 24 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर्स, अस्पतालों में बंद रहेंगी सेवाएं

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बृहस्पतिवार को एलान किया कि वे 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपात सेवाएं बंद रखेंगे।

फोटो: PTI
फोटो: PTI -

कोलकाता के सरकारी आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या करने तथा उसके बाद भीड़ द्वारा घटनास्थल पर तोड़फोड़ करने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बृहस्पतिवार को एलान किया कि वे 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपात सेवाएं बंद रखेंगे।

चिकित्सा निकाय ने एक बयान में कहा कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सकीय कामकाज जारी रहेगा। आईएमए ने कहा कि बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सेवाएं बंद रहेंगी और चुनिंदा सर्जरी नहीं की जाएगी।

बयान में कहा गया, ''कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए जघन्य अपराध तथा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या (बुधवार रात) पर प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई गुंडागर्दी के बाद भारतीय चिकित्सा संघ ने शनिवार 17 अगस्त को सुबह छह बजे से रविवार 18 अगस्त को सुबह छह बजे तक 24 घंटे के लिए एलोपैथी चिकित्सकों द्वारा देश भर में सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है।''

इसने कहा, ''चिकित्सक, विशेषकर महिलाएं, अपने पेशे की प्रकृति के कारण हिंसा के प्रति संवेदनशील होती हैं। अस्पतालों और परिसरों के अंदर चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अधिकारियों का काम है।"

आईएमए ने कोलकाता के अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की भी निंदा की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी