हालात

JDU की अहम बैठक आज, क्या नीतीश संभालेंगे पार्टी की कमान, ललन सिंह की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से होगी विदाई?

माना जा रहा है कि पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार को JDU का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाने का प्रस्‍ताव लाया जा सकता है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बिहार और जनता दल यूनाइटेड के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। शुक्रवार को JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक है। इस बैठक में संगठनात्मक बदलाव पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार को JDU का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाने का प्रस्‍ताव लाया जा सकता है।

बीते कई दिनों से चल रही चर्चा के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पार्टी नेतृत्व की कमान संभाल सकते हैं, मौजूदा जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के अपने पद से इस्तीफा देने की भी संभावना है। 

शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा, ‘‘कोई चिंता मत करिए, सब सामान्य है। साल में एक बार बैठक की परंपरा है, तो सामान्य है, ऐसा कुछ खास नहीं है।’’ 

गौरतलब है कि कल पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में आज कार्यकारिणी की बैठक के एजेंडा पर चर्चा हुई। जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव आएगा। राजनीतिक प्रस्ताव और आर्थिक प्रस्ताव में बीजेपी, मोदी सरकार और उसकी नीतियों पर हमला होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत