हालात

पाक-चीन की साठगांठ देश सुरक्षा के लिए खतरा, टकराव की आशंका से नहीं कर सकते इनकार: सेना प्रमुख

आर्मी चीफ ने कहा है कि देश की सेना न सिर्फ पूर्वी लद्दाख में बल्कि उत्तरी बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट मोड में है। उन्होंने कहा कि सेना हर चुनौती से निपटने को तैयार है। सेना प्रमुख ने कहा कि हमने उत्तरी बॉर्डर पर और लद्दाख में उच्च स्तर की तैयारी की है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

आर्मी चीफ एमएम नरवणे ने अपने वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़ी बातें कहीं हैं। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि पिछला साल चुनौतियों से भरा था। बॉर्डर पर तनाव था और कोरोना संक्रमण का भी खतरा था, लेकिन सेना ने इसका बेहतर ढंग से सामना किया। आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान और चीन मिलकर भारत के लिए एक शक्तिशाली खतरा पैदा करते हैं, यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में टकराव की आशंका को दूर नहीं किया जा सकता है।

आर्मी चीफ एम एम नरवणे ने कहा है कि देश की सेना न सिर्फ पूर्वी लद्दाख में बल्कि उत्तरी बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट मोड में है। उन्होंने कहा कि सेना हर चुनौती से निपटने को तैयार है। सेना प्रमुख ने कहा कि हमने उत्तरी बॉर्डर पर और लद्दाख में उच्च स्तर की तैयारी की है और किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल