हालात

अरुणाचल प्रदेश में आर्मी का हेलीकॉप्टर क्रैश, सेना के 2 जवानों के शव बरामद, अपर सियांग से 25 किमी दूर हुआ हादसा

अरुणचाल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास आज एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अरुणचाल प्रदेश में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद सेना के दो जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। गुवाहाटी डिफेंस पीआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक, ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास आज एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है।

डिफेंस पीआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश एक अपर सियांग जिले के तूतिंग इलाके में सुबह करीब 10.40 बजे हादसे का शिकार हुई। अपर सियांग जिले के एसपी जुम्मर बसर ने बताया कि दुर्घटना स्थल सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा है। वहां एक रेस्क्यू टीम भेजी गई है। अन्य सभी विवरणों की प्रतीक्षा की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, 'कभी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ रहा हमारा शिक्षा तंत्र आज धांधली बन चुका है'

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी

  • ,
  • RML हेल्थ बुलेटिन: CJP प्रदर्शन में घायल युवती की हालत स्थिर, वेंटिलेटर से हटाया गया

  • ,
  • दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल